पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सचिन साठे ने अपने पद से त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया। कांग्रेस को यह बडा झटका माना जा रहा है। साठे अपना त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोरात को सौंपा है। पत्रकार परिषद में साठे ने अपने त्यागपत्र की घोषणा की है। इस अवसर पर पूर्व महापौर कविचंद भाट,पूर्व नगरसेवक राजाभाऊ गोलांडे,सेवादल राष्ट्रीय सहसचिव संग्राम तावडे,शिक्षण मंडल के पूर्व उपसभापति विष्णूपंत नेवालेे,शाम आगरवाल,काँग्रेस महिला शहराध्यक्षा गिरीजा कुदले,शामला सोनवणे,वरिष्ठ नेता सुदाम ढोरे,राजेंद्रसिंह वालिया,मयूर जयस्वाल,ड.क्षितीज गायकवाड,सज्जी वर्की,मकरध्वज यादव,सुनिल राऊत,शहाबुद्दीन शेख,बालासाहेब सालुंखे, लक्ष्मण रुपनर,भाऊसाहेब मुगूटमल,विशाल कसबे,संदेश बोर्डे,गौरव चौधरी,ड.अनिरुध्द कांबले,बाबा बनसोडे आदि उपस्थित थे।
साठे ने कहा कि वे पिछले 6 सालों से अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। उसके लिए पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करता हूं। अब त्यागपत्र देने के बाद एक सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में रहूंगा। शहर,राज्य और केंद्र स्तरीय कई समस्याओं को आंदोलन,धरना के माध्यम से जनता के सामने लाने का काम किया। शहर के रिंग रोड,प्राधिकरण पीएमआरडी में समाविष्ट,गैस के बढते दाम,पुरानी प्रॉपर्टी का टैक्स विरोध, शहर में पानी की समस्या, अवैध बांधकाम,रेड जोन,किसानों व कामगार विरोधी केंद्र सरकार का विरोध,महिलाओं पर अत्याचार का विरोध,लॉकडाउन काल में प्रॉपर्टी टैक्स माफ आदि मुद्दों को मजबुती के साथ उठाने का काम किया। सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। अपने व्यक्तिगत कारणों से शहर अध्यक्ष पद से हट रहा हूं। ऐसा सचिन साठे ने बताया।