पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शिवसेना उत्तर भारतीय एकता मंच का एक शिष्टमंडल चिखली में स्थित विश्व श्रीराम सेना कार्यालय को स्वेच्छा भेंट दी। इस अवसर पर विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को श्रीराम का फ्रेम फोटो,श्रीराम गमछा देकर भव्य स्वागत सत्कार किया। शिष्टमंडल का आने का मुख्य उद्द्ेश्य पुणे जिला समेत महाराष्ट्र में बसे लाखों यूपीबिहार के लोगों को संगठित करके एक सूत्र में बांधना और समाज के विकास उत्थान के लिए महाराष्ट्र सरकार से बात करना।
समाज का विकास एवं धरातल पर काम,सरकारी ग़ैर सरकारी योजनाओं को समाज तक पहुँचाना साथ ही समाज के माध्यम से हर प्रकार से मदद पहुँचाना। राजनीतिक,सामाजिक,धार्मिक,संवैधानिक पदों पर समाज के लोगों का जनप्रतिनिधित्व के लिए प्रयास करना। ऐसा मनोगत पुणे जिला के अध्यक्ष चंद्रकांत मिश्रा ने व्यक्त किए। शिष्टमंडल में उपाध्यक्ष अखिलेश तिवारी,पुणे जिला महासचिव प्रविण त्यागी,पुणे जिला सचिव रोशन कुमार चौधरी आदि मान्यवर शामिल थे।
गुड गर्वेंस के माध्यम से समाज तक सुविधाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। समाज की समस्याओं और मामलों के प्रबंधन के लिए राजनीतिक अधिकार और संस्थागत संस्थानों का उपयोग करके समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। ताकि समाज में नवचेतना का निर्माण हो सके।
विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी,बिहार के लाखों लोग पुणे,पिंपरी चिंचवड और आसपास के कसबे में कई सालों से रहते है। लेकिन आज भी समाज के लोग विकास की मूख्यधारा से जुडने से वंचित है। अपनी मेहनत कडे परिश्रम से महाराष्ट्र के विकास में बडा योगदान दिया लेकिन समाज का विकास नहीं हो सका। सियासी लोगों ने केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करते रहे। हम आपस में संगठित नहीं होने के कारण कई समस्याओं का सामना आज भी कर रहे है। रोजगार हो चाहे शिक्षा का क्षेत्र हमारे समाज के युवाओं को आज भी संघर्ष करना पडता है। अब वक्त आ गया है कि हम सब संगठित होकर एक साथ अपने समाज के विकास,उत्थान के लिए शासन प्रशासन स्तर पर प्रयास करे। ताकि आने वाली हमारी पीढी का भविष्य उज्जवल हो सके।