लोनावला (व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर चालक का नियंत्रण खोने से ट्रक पलट गया। यह घटना आज सुबह 6 बजे के करीब लोनावला के अमृतांजन ब्रिज के पास घाटी है। घटना में 1 शख्स की मौत हो गई है। कुमार तेली ऐसा मृतक व्यक्ति का नाम है वही राहुल तेली नामक शख्स घायल हुआ है। दुर्घटना के चलते कुछ देर तक यातायात ठप्प रही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,आज सुबह पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर लोनावला के करीब अमृतांजन ब्रिज के पास चालक का नियत्रण खोने से ट्रक पलट गया। कर्णाटक से मुंबई जा ट्रक में शक़्कर के बोरे लदा था। शक्कर की बोरियों के नीचे एक शख्स के आने से शख्स की मौत हो गई। रास्ते पर शक़्कर की बोरियां फैलने से यातायात कुछ देर के लिए ठप्प हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पहुंची और घायल शख्स को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खंडाला पुलिस ने क्रेन के सहारे ट्रक को रस्ते से हटाया और यातायात को पूर्वस्थिति में लाने में कामयाब रही।