पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पुणे शहर के औंध इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सड़क पर खड़े एक व्यक्ति की सरेआम कुल्हाड़ी से काट कर हत्या की गई। वह भी तब जब आसपास में कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव का प्रयास नहीं किया। यह घटना पुणे के औंध स्थित मलिंग चौक पर हुई है। हत्या करने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस स्टेशन चला गया और आत्मसमर्पण कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक हितेश चंद्रकांत वैरागर का आरोपी अनिकेत दीक्षित के साथ पुराना झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े की वजह से आरोपी अनिकेत दीक्षित ने क्षितिज पर कुल्हाड़ी से तब कई वार किए जब क्षितिज अपने दोस्तों के साथ सड़क के किनारे खड़े होकर बातें कर रहा था। जितना खौफनाक यह हत्याकांड है उससे भी ज्यादा दुखद और डरावना यह पहलू के आसपास इतने लोग मौजूद थे फिर भी किसी ने क्षितिज को बचाने का प्रयास नहीं किया और आरोपी क्षितिज पर एक के बाद एक कई बार करता चला गया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
इसी हत्या का बदला लेने के लिए मृतक का भाई आकाश वेरागर उम्र 23 औंध गांव पुणे ने अपने तीन साथीदारों के साथ मिलकर आरोपी के सगे भाई प्रशांत दीक्षित पर तेज हथियार से वार करके फरार हो गए थे। इस हत्या से शहर में दहशत न फैले इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त सुधीर हिरेमठ ने अपराध शाखों को सर्तक रहने के आदेश दिए थे। अपराध शाख-4 के वरिष्ठ निरिक्षक मोहन शिंदे के पुलिस कर्मचारी को हमलावरों के गुप्त जानकारी मिली। हमलावर पिंपले निलख के नदी किनारे छुपे होने की खबर मिली।सहायक पुलिस निरिक्षक अबंरीश देशमुख और कर्मचारियों ने 4 हमलावरों को गिरफ्तार किया। आकाश वेरागर उम्र 23 औंध गांव पुणे.सुभम अनिल घाडगे उम्र 22 औंध गांव पुणे,शिवानंद पवार उम्र 23 औंध गांव पुणे और पुष्कर पवार उम्र 23 औंध ऐसे आरोपियों के नाम है। सभी को 5 घंटे के भीतर पकडा गया। पुलिस जांच के दौरान आरोपियों ने प्रशांत दीक्षित पर हमला करने की बात कबूल की है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।