पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज)पुणे शहर इन दिनों जंगली जानवरों के घुसपैठ के मामले में चर्चाओं पर बना है। कुछ दिन पहले पुणे के रिहायशी इलाकों में जंगली भैंसों के घुसने का मामला प्रकाश में आया था। दो बार भैंसों ने शहर में घुसकर तांडव मचाया था। अब जंगली हिरणों का एक झूंड पुणे शहर में घुस आने की घटना सामने आयी है। शहर के शिवणे इलाके में मंगलवार को सडकों पर हिरण का झुंड देखा गया। इसके बाद वन विभाग को स्थानीय लोगों ने खबर की। अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से हिरणों की तलाश हो रही है।
जंगल में वापस लौटने की संभावना
कई घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक हिरणों का सुराग नहीं मिल सका। वन विभाग का मानना है कि रात में आकर वापस रातोंरात जंगल की ओर चले गए होंगे। जबकि सोसायटी बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरा में हिरणों का एक समूह दिखाई दे रहा है। पास में जंगल होने से जंगली जानवर शहर की ओर अक्सर घुस आते है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवरों को पकडने,नुकसान पहुंचने का काम न करें। केवल खुद अलर्ट होकर वन विभाग के कर्मचारियों की मदद करें।