पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पुराने जमाने में कहावत मशहूर थी कि पुुलिस को देखकर चोर भागते है। लेकिन पिछले दिनों पुणे में चोर को देखकर पुलिस भाग खडी हुई। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। हलांकि दोनों पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। लेकिन ऐसी घटनाएं पुलिस के मनोबल तो कम करती है। ऐसा राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा। पिंपरी चिंचवड पुलिस विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर महापौर माई ढोरे,पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अपर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,अपराध उपायुक्त सुधीर हिरेमठ उपस्थित थे।
पुणे की हाल ही में घटी घटना के बारे में आगे कहा कि सीसीटीवी से यह घटना तब सामने आयी जब रात के गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मी चोरों के डर से भाग गए। अफ़सोस की बात है कि चोर के आते ही पुलिस भाग जाती है। पुलिस को देखकर चोर भाग जाएं। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। लेकिन ऐसी घटनाएं समाज में पुलिस की छवि को धूमिल करती हैं। उन्होंने आगे कहा, इससे पुलिस के मनोबल पर बुरा असर पड़ता है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। इस पर सभी को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ऐसी घटनाएं फिर कभी न हों। पुलिस ने कोरोना अवधि के दौरान काम करने का कोई अंत नहीं है। इस बीच कई पुलिस कर्मचारी,अधिकारी डयूटी के दौरान कोरोना संक्रमित होने से प्राण गंवाए। सबको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका काम इतिहास में दर्ज किया जाएगा ऐसा अजीत पवार ने कहा।