पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पुतले के पीछे बसी गांधीनगर झोपडपट्टी के सामने महेंद्र कंपनी ने सोसायटी बिल्डिगों का निर्माण किया है। सैकडों फ्लैट होने के कारण हर दिन हजारों की संख्या में गाडियों का आना जाना लगा रहता है। इससे झोपडपट्टी के सामने वाली व्यवस्त और संकरी सडक जाम रहती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। यह गेट बंद किया जाना चाहिए। इस मांग को लेकर गांधीनगर की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस सोसायटी के गेट से सुबह पांच बजे से आधी रात तक हजारों वाहन गुजरते हैं। इसलिए हमेशा ट्रैफिक जाम रहती है। इससे पहले यहां कई छोटे और बड़े हादसे हुए थे, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और कई दोपहिया वाहन चालक घायल हो गए थे। महेंद्रा सोसायटी में आने और जाने के लिए तीन बड़े द्वार हैं,े यहाँ गणेश मंदिर के सामने एक चौथा द्वार बनाया है। वास्तव में वही तीन द्वार यातायात की भीड़ का कारण बन रहे हैं। दुर्घटनाएँ हमेशा होती हैं। चौथे गेट को फिर से खोलने से नागरिकों को असुविधा होगी। इसलिए महेंद्र एन्थिया सोसायटी के चौथे गेट को शुरू करने के लिए पालिका के भवन निर्माण विभाग द्वारा अनुमति दी गई थी उन्होंने पालिका आयुक्त के साथ-साथ पालिका के बिल्डिंग परमिशन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ब्रांच को इस संबंध में एक लिखित पत्र दिया था। अधिकारियों ने पत्र को नजरअंदाज करने के बाद भारती घाग के नेतृत्व में महिलाओं ने शुक्रवार को महिंद्रा एंथिया सोसायटी के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में बबीता सासने,सुनीता जाधव,सुवर्ण कदम,शीतल सिकंदर,सुनीता मिसल,आशा सालवी,वंदना कांबले,दीपाली बरगुले,ताई सूर्यवंशी,जनाबाई सूर्यवंशी,बैजाबाई निसारगंध,अर्चना सूर्यवंशी और अन्य लोगों ने भाग लिया।