पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने पदभार संभालने के बाद कल सबसे बडा धमाका करते हुए 399 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की आंतरिक बदली का निर्णय लिया। पिंपरी चिंचवड पुलिस विभाग के इतिहास में आज तक की सबसे बडा तबादला के रुप में देखा जा रहा है। इसमें पुलिस सिपाही से लेकर सहायक फौजदारों की बदली हुई। पुलिस विभाग में बदली को लेकर खलबली मची है।
पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश अपनी साफ सुथरी और कार्यक्षम टीम को गठित करके शहर से अपराध,अवैध धंधे को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते है। शहर को जीरो टॉलरेंस बनाना चाहते है। अपराध मुक्त,भय मुक्त समाज शहर के नागरिकों को देना चाहते है। इसी दिशा की ओर आयुक्त आगे बढ़ रहे है। पुलिस महकमे में भारी फेरबदल को इसी एंगल से जोडा जा रहा है। प्रथम आयुक्त आर.के.पदमनाभन के कार्यकाल में बदली हुई थी उस समय जुगाडूलालों ने अपनी सुविधा के अनुसार जुगाड कर लिए थे। दूसरे आयुक्त संदीप विष्णोई ने अपने 11 महिने के कार्यकाल में बदली नहीं की। इसलिए जुगाडूलालों का पेट मोटा होता गया।
लेकिन 5 सितंबर 2020 के दिन पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने पदभार संभाला। एक महिने स्टडी किया और कई गडबडियां,अनियमिताओं को चिहिन्त किया। कई ऐसे पुलिस कर्मचारी,अधिकारी है जो लंबे समय से एक ही जगह पर डटे है। इसके बाद सोमवार की रात को एक बडा धमाका करते हुए 399 पुलिस वालों की आंतरिक बदली करके सबको चौंका दिया। जांच पथक को एक जगह से दूसरी जगह बदली की गई। इसमें 13 सहायक फौजदार,122 पुलिस हवालदार,157 पुलिस नाईक,107 पुलिस सिपाही की बदली हुई है।