पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) जिस देश का किसान पीछे छुट जाता है वह देश भी पीछे रह जाता है। किसान देश के करोडों लोगों का पेट भरता है। आज कडाके की ठंड में किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है। केंद्र सरकार को जल्द फैसला करना चाहिए था। वक्त आ गया है कि देश की जनता को किसानों के साथ खडा रहना चाहिए। ऐसी अपील अभिनेता सयाजी शिंदे ने की।
पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त श्रावण हर्डीकर से कल सयाजी मिलने आए थे। भोसरी के वनऔषधी पेडों को बचाने के मुद्दे पर चर्चा करने आए थे। इस गार्डन में करीबन साढे चार सौ पौधे लगाए गए है। कुछ लोग पेडों को काटने के लिए कह रहे है। कहा जा रहा है कि जमींन एमआयडीसी द्धारा बेची गई थी। यह दुर्भाग्य की बात है कि मनुष्य ने उन्हीं पेडों को काटना शुरु कर दिया जो उनके लिए जीवनदायनी का काम करते है। पेडों को बचाना होगा। आयुक्त हर्डीकर ने सयाजी को आश्वासन दिया है कि पेडों को बचाने के हरसंभव प्रयास होंगे।
सयाजी शिंदे ने किसानों के बारे में आगे कहा कि किसान से देश विश्व चलता है। किसानों की हालत खराब है। देश कैसे आगे जाएगा। सबको किसानों के साथ खडा हो जाना चाहिए। अगर किसान कमजोर होगा तो देश काफी पीछे चला जाएगा जो ठीक नहीं।