आलंदी(व्हीएसआरएस न्यूज)आलंदी से एक चौंकाने वाली खबर मिली है जो दांतों दले उंगलियां दबाने जैसी है। आज तक आप लोग सोने के गहने,बर्तन,मोबाईल देखा और सुना होगा। लेकिन सोने के उस्तरे से शेविंग बनाने की खबर पहली बार सुना होगा।
जी हां! पिंपरी चिंचवड शहर के आलंदी में एक ऐसा अनोखा सैलून इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है जो अपने ग्राहकों की दाढी बनाने के लिए सोने के उस्तरे का इस्तेमाल करता है। 100 रुपये में बनवाएं सोने के उस्तरे से शेविंग ऐसा प्रचार प्रसार जोरदार हो रहा है। आलंदी संतों की भूमि तीर्थक्षेत्र है जहां संत ज्ञानेश्वर महाराज ने समाधि ली। यहां गरीब परिवार कम खर्च में बेटे बेटियों की शादी कर सकते है। इंद्रायणी नदी तट पर आलंदी देवस्थान विराजमान है। हर साल बडी श्रद्धाभाव व धूमधाम से पालकी पंढरपुर के लिए निकलती है।
आलंदी अब महाराष्ट्र में ही नहीं देश विदेश में सोने के उस्तरे से शेविंग के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। रुबाब पार्लन के मालिक अविनाश बोरुंदिया ने यह सोने का रेजर 4 लाख में एक बडे ज्वेलर्स से बनवाया है। इसमें 8 तोला सोना लगा है। अविनाश ने लोगों से अपील की है कि एक बार उनके सोने के उस्तरे से दाढी बाल अवश्य बनवाएं। अगर किसी के पास पैसा नहीं फिर भी अभिलाषा रखता है कि वो सोने के उस्तरे से दाढी बनवाने अवश्य पधारे।