Maharashtra News: मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज)
मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने एलान किया कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वो सरकार से बाहर रहेंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जनता ने महाविकास अघाड़ी को बहुमत नहीं दिया था. चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी। बीजेपी-शिवसेना ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था, लेकिन शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। इस दौराना शिवसेना ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को भी ताक पर रख दिया।
इस दौरान फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार के दो-दो मंत्री जेल में हैं. इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. बालासाहेब ने हमेशा दाउद का विरोध किया, लेकिन उद्धव सरकार का एक मंत्री दाउद से जुड़ा हुआ है। जेल में जाने के बाद भी उसे मंत्री पद से हटाया नहीं गया। ये बाला साहेब का अपमान है। आखिरी समय में संभाजी नगर किया गया है। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने बताया कि हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एकसाथ आए हैं।
महाविकास अघाडी सरकार में न गति और न प्रगति हुई,महाराष्ट्र पिछड़ गया। उन्होंने कहा,’आज शिवसेना के विधायक दल शिंदे के नेतृत्व में हमारे पास भाजपा और 16 निर्दलीय विधायक हैं। कुछ और साथ आ रहे है। भाजपा ने यह निर्णय लिया है, और वे सत्ता के पीछे नहीं हैं, यह सिद्धांतों की लड़ाई है,विचारों की लड़ाई है,भाजपा ने तय किया है कि वह शिंदे का समर्थन करेगी और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री होंगे। एकनाथ शिंदे आज सुबह 7.30 बजे अकेले शपथ लेंगे, फडणवीस ने बताया।
फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का एलान करके गेम पलट दी। भाजपा पर सत्ता का लालच का लग रहे आरोप पर पूर्णविराम लगा दिया है। महाराष्ट्र में यह अविश्वसनीय राजनीतिक भूकंप आ गया है।
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने बताया कि हम महाराष्ट्र के विकास के लिए एकसाथ आए हैं। हम लोगों को महाविकास अघाड़ी सरकार में काम करने में समस्याएं आ रही थीं। इस बारे में हमने उद्धव ठाकरे को बताया था। हमने अपना पक्ष समझाने की कोशिश की थी। बीजेपी के साथ हमारा नेचुरल गठबंधन था। हम लोग बाला साहेब के विचारों को लेकर आगे बढ़े तो सरकार की ओर से आखिरी में हिंदुत्व को लेकर कुछ फैसले लिए गए।
शिंदे ने पीएम का जताया आभार
एकनाथ शिंदे कहा कि मैं पीएम मोदी और अमित शाह का शुक्रगुजार हूं, फडणवीस मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। बीजेपी ने बड़ी पार्टी होते हुए भी बड़ा दिल दिखाते हुए मुझे मुख्यमंत्री बनाया है। शिंदे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में एक मजबूत सरकार देखने को मिलेगी। जिस तरह केंद्र सरकार महाराष्ट्र की मदद करेगी, उससे महाराष्ट्र का विकास तेजी से हो पाएगा। ये सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेगी। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस का आभार भी जताया।