पुणे। व्हीएसआरएस न्यूज: पुणे में नेशनल डॉक्टर्स डे के दिन ही एक डॉक्टर पति पत्नी ने अपना जीवन समाप्त कर लिया है. डॉक्टर निखिल और डॉक्टर अंकिता शेंडकर ने आत्महत्या की है। निखिल और अंकिता के बिच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और फिर अंकिता ने घर में खुदखुशी कर ली , निखिल घर लौटने के बाद अंकिता की लाश देखकर निराश हो गे और उसने भी आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार निखिल और अंकिता शेंडकर की कुछ महीनो पहले शादी हुई थी। अंकिता BHMS है तो निखिल BAMS डॉक्टर थे , दोनों वानवड़ी परिसर के आझाद नगर में रहते थे। निखिल कल शाम अपना काम ख़त्म कर घर लौट रहा था तभी निखिल और अंकिता के बिच फ़ोन पर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
गुस्साए निखिल ने फ़ोन रख दिया और घर लौटने पर अंकिता मृतक अवस्था मि दिखी। झगडे को लेकर अंकिता ने आत्महत्या करने अपर निखिल निराश हुआ और उसने भी घर में आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी स्थानीय नागरिकों द्वारा वानवडी पुलिस को प्राप्त हुई। पुलिस घटनास्थल पहुंची और आगे की जाँच में जुटे है।
आपको बताते चलें कि आज नेशनल डॉक्टर्स डे है देशभर में डॉक्टरों के जज्बे को सलाम किया जा रहा है , उनके द्वारा किये गए ाकरी की सराहना हो रही है ऐसे में पुणे के डॉक्टर पति पत्नी की आत्महत्या से खलबली मची है।