Mumbai News मुंबई(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर आज गजब का हंगामा देखने को मिला। पक्ष-विपक्ष विधायकों के बीच जमकर हंगामा,हाथापाई,धक्कामुक्की की घटना देखने को मिली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बीचबचाव करते नजर आए। दूसरी ओर शिंदे गुट के विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक एक दूसरे के उपर टूट रहे थे। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। विपक्ष की ओर से विपक्ष के नेता अजित पवार मोर्चा संभाला तो दूसरी ओर पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री शिंदे खुद मैदान में डटे रहे।
शिवसेना के बागी विधायक जो शिंदे गुट में शामिल हो चुके है। इनको लेकर पिछले कई दिनों से 50 करोड़ का खोका वाले नारे से विधानसभा के अंदर,बाहर और सार्वजनिक मंचों से विपक्ष के नेता अपमान कर रहे थे। आज भी विधानसभा के बाहर सीढियों पर राकांपा के विधायक अमोल मटकरी खोका नारे लगाना शुरु किया। उनका विरोध करने के लिए शिंदे गुट के विधायक महेश शिंदे आगे आए। दोनों के बीच विवाद बढ़ा और हाथापाई,गालीगलौज,धक्कामुक्की में बदल गया। शिंदे का बचाव करने के लिए भरत गोगले मैदान में बैटिंग करने लगे। अगर कोई हमको अपमानित करेगा अथवा हमारे अंग में चढ़ने की कोशिश करेगा तो उसको हम छोडेंगे,हम बालासाहेब के शिवसैनिक है ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। गोगले ने कबूल किया कि वो अमोल मटकरी को धक्का दिया। हमको भी विरोध करने का अधिकार विपक्ष की तरह है।
अमोल मटकरी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी शिकायत की। अजित पवार ने एंट्री मारते हुए कहा कि आज की घटना से यह साबित हो गया कि जो 50 खोका के नारे लगे सत्ताधारी विधायकों के आक्रमकता से सत्य साबित हो रहा है।