National नई दिल्ली(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र से नारायण राणे,असम से सोनोवाल,मध्यप्रदेश से सिंधिया और बिहार से पशुपति पारस ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ।सबसे पहले राणे ने ली शपथ। कुल 43 नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह जारी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी,अमित शाह,राजनाथ सिंह,नितिन गडकरी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद हैं। कैबिनेट विस्तार से पहले कुल 12 नेताओं के मंत्री परिषद से इस्तीफों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। इन नेताओं में रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर,रमेश पोखरियाल निशंक भी शामिल हैं।
भूपेंद्र यादव ने भी ली कैबिनेट मंत्री की शपथ,पहली बार सरकार का हिस्सा बने। बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले भूपेंद्र यादव ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। पहली बार उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है। वह राजस्थान से आते हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। बीजेपी में भी वह महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। गुजरात के मनसुख मांडविया ने भी ली कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात से आने वाले मनसुख मांडविया ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। गुजरात से कुल 5 सांसदों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है।
हरदीप सिंह पुरी को भी मिला प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री की ली शपथ
हरदीप सिंह पुरी ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। वह 1974 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं। उन्हें भी प्रमोशन मिला है, जिसकी संभावना पहले से ही जताई जाती रही है।
आरके सिंह का भी हुआ प्रमोशन, कैबिनेट मंत्री के पद की ली शपथ
आरके सिंह ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। अब तक वह मोदी सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार रहे हैं। नौकरशाही का लंबा अनुभव होने के चलते उन्हें मोदी सरकार में पसंद किया जाता रहा है किरेन रिजिजू ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ, हुआ है प्रमोशन
अब तक खेल राज्य मंत्री रहे किरेन रिजिजू ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। उनके कामकाज की अकसर सराहना की जाती रही है। अब उन्हें प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
जेडीयू के नेता आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्ण और एलजेपी के नेता एवं चिराग पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस ने भी ली कैबिनेट मंत्री के पद की शपथ। हरदीप सिंह पुरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. मोदी सरकार के नए कैबिनेट में उन्हें प्रमोशन मिला है। किरेन रिजिजू और राजकुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। आरके सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। बिहार के आरा से सांसद हैं सिंह। वर्तमान में मोदी कैबिनेट में स्वतंत्र प्रभार बिजली मंत्री हैं। -डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में पहले महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुके हैं। 67 वर्षीय वीरेन्द्र टीकमगढ़ से भाजपा के सांसद हैं और 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं।
इस्तीफों के बाद भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल रविशंकर प्रसाद और जावड़ेकर
प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद भी ले रहे हैं शपथग्रहण समारोह में हिस्सा। आज ही दिया मंत्री पदों से इस्तीफा। सीडीएस बिपिन रावत भी होंगे कार्यक्रम में शामिल।