National चंडीगढ़(व्हीएसआरएस न्यूज) कांग्रेस हाईकमान ने आज पंजाब के के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चौंकाने वाला फैसला लिया। सुबह से सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे चल रहा था। ये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते है। लेकिन शाम होते होते बाजी पलट गई। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी हरिश रावत ने दलित समुदाय से आने वाले चरणजीत सिंह चन्नी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किया। देर शाम राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते है। हाईकमान द्धारा नाम तय होते ही चन्नी विधायक दल के नेता चुने गए।
अलावा राज्य में पर्यवेक्षक के तौर पर पहुंचे अजय माकन ने भी ट्वीट किया है कि शाम को 6:30 बजे हरीश रावत और विधायक दल के नए नेता गवर्नर हाउस जाएंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में वह राज्य में सरकार के गठन का दावा करेंगे।
इस बीच सीएम बनने की रेस में अब तक आगे बताए जा रहे कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि यह हाईकमान का फैसला है। रंधावा ने कहा,यह हाईकमान का फैसला है। मैं इसका स्वागत करता हूं। चन्नी मेरे लिए छोटे भाई की तरह हैं। मैं निराश नहीं हूं।
कैप्टन अमरिंदर सरकार में थे मंत्री,बेदाग रहा है राजनीतिक करियर
चरनजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी के तीसरी बार के विधायक हैं और यह पहला मौका है,जब किसी दलित को पार्टी ने राज्य में कमान सौंपी है। चन्नी को उनके बेदाग राजनीतिक करियर के लिए जाना जाता रहा है। इससे पहले वह राज्य में नेता विपक्ष की भूमिका भी अदा कर चुके हैं। फिलहाल वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में तकनीकी शिक्षा मंत्री के तौर पर कामकाज देख रहे थे।