पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा में शिवसेना गुटनेता पद से आज नगरसेवक राहुल कलाटे ने अपना इस्तीफा दे दिया है। विभागीय आयुक्त सौरव राव के पास इस्तीफा मंजूर करने के लिए भेज दिया है। ऐसी जानकारी आज राहुल कलाटे ने पत्रकार परिषद में दी।
18 फरवरी को मनपा स्थायी समिति के लिए आठ सदस्यों की नियुक्ति हुई। शिवसेना कोटे से एक सदस्य मीनल यादव के नाम की सिफारिश राहुल कलाटे गुटनेता होने के नाते किया। जबकि शिवसेना के दादार मध्यवर्ती कार्यालय की ओर से अश्विनी चिंचवडे का नाम आया था। शिवसेना पार्टी ने इसे अनुशान भंग बताया और 24 फरवरी को कारण बताओ नोटिस भेजा। इस नोटिस का जवाब राहुल कलाटे ने दिया। जिसके बाद शिवसेना पार्टी ने गुटनेता पद से हटने का आदेश जारी किया था।
कौन है राहुल कलाटे? राहुल कलाटे वाकड के प्रभाग क्रमांक 22 से नगरसेवक है। 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रुप में मजबुती के साथ चुनाव लडा और 1 लाख 10 हजार वोट मिला। भाजपा के वर्तमान विधायक लक्ष्मण जगताप से मामूली 30 हजार वोटों के अंतर से पराजित हुए थे। 10 महिने की कालावधि बची थी तो कलाटे को इस्तीफा देना पडा। आपको यह भी यहां बताना जरुरी है कि कलाटे और सांसद श्रीरंग बारणे ऐसा दो गुट शहर शिवसेना में है। नगरसेविका अश्विनी चिंचवडे ये बारणे गुट की है तो मीनल यादव ये राहुल कलाटे गुट की समर्थक नगरसेविका है। लेकिन पार्टी में अनुशासन तोडने वालों को सज मिलती है। शिवसेना ने अपना सोंटा चलाया और कलाटे को गुटनेता पद छोडने को लगाया।