पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) हथरस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार का बहिस्कर करने के लिये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,सांसद राहुल गांधी,महासचिव प्रियंका गांधी,महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव,महिला प्रदेश अध्यक्ष चारुलता टोकस के मार्गदर्शन में,भाजपा ने हाथरस की घटना का विरोध करने के लिए महिला पीड़ितों को बदनाम करने पर रोक लगाये,इसलिए ये पोस्टकार्ड अभियान चालाया गया। अभियान के तहत शहर की महिला कांग्रेस ने आज (सोमवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 5,000 पोस्टकार्ड भेजे। इसमें लिखा है,पीड़िता न्याय चाहती है मानहानि नहीं।
चिंचवड़ स्टेशन डाकघर में आयोजित समारोह में कांग्रेस शहर अध्यक्ष सचिन साठे,महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्यामला सोनवणे, मीना गायकवाड़,हुरबानो शेख,सुनीता कामथे,वैशाली कुडले और विजया लोनी उपस्थित थीं। पीड़िता के शव का पुलिस प्रशासन ने उसके रिश्तेदारों की बिना अनुमति आधी रात में अंतिम संस्कार कर दिया। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। पिंपरी-चिंचवड महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष गिरिजा कुदले ने कहा कि देश में अब तक ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना कभी नहीं हुई है। ये आंदोलन चिंचवड़ स्टेशन डाकघर में आयोजित की गई थी। इस आंदोलन में काँग्रेस के शहराध्यक्ष सचिन साठे,महिला काँग्रेस के पूवर्र् प्रदेशाध्यक्षा श्यामला सोनवणे,मीनाताई गायकवाड,हुरबानो शेख,सुनिता कामथे,वैशाली कुदले,विजया लोणी आदि उपस्थित थे। गिरिजा कुदले ने कहा कि डॉ. स्मृति ईरानी,जो प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान ऐसी घटनाओं के विरोध में समय-समय पर सड़कों पर उतरती थीं और अब भी तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चूड़ियाँ भेजती थी। वो आज मौन क्यों हैं?