पिंपरी(व्हीएसआरएस) पिंपरी चिंचवड राष्ट्रवादी कांग्रेस में डॉक्टर,वकील,उद्योजक,उत्तरभारतीय सेल समेत कई सेल कार्यान्वियत है। अब एक नए सेल को शामिल किया गया है। यह सेल किसी पार्टी के पास नहीं लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस ने समाज के आखिरी घटक,समाज से वंचित घटक को न्याय देने का काम किया है। जी हां हम तृत्तीयपंथी सेल की बात कर रहे है। इस समाज के लोगों का राष्ट्रवादी में स्वागत करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस तृत्तीय पंथी सेल के नाम से खोला गया है। ऐसी जानकारी शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने संवाददाता सम्मेलन में दी।
12 नवंबर को जाणता राजा शरद पवार का 80 वाँ जन्मदिन है। पिंपरी चिंचवड,पुणे समेत पूरे महाराष्ट्र में 80 वें जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता,कार्यकर्ता,पदाधिकारी कमर कस चुके है। मुंबई से एक प्रक्षेपण होगा जो ऑनलाईन पूरे महाराष्ट्र में दिखेगा। राकांपा के पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में पर्दा,स्लाईडिंग स्क्रिीन लगाकर कार्यकर्ताओं को दिखाने का आयोजन किया है। शहर के रामकृष्ण मोरे सभागृह में 12 दिसंबर सुबह 10.30 बजे इस कार्यक्रम को ऑनलाईन दिखाया जाएगा। इसमें राकांपा के सभी पालकमंत्री अपने जिलों से सीधे संवाद करेंगे अपने विचार रखेंगे। शरद पवार के राजनीतिक जीवनी सफर के बारे में नए कार्यकर्ताओं को बताने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों और कामों की जानकारी देंगे।
शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के बाद तृत्तीय पंथियों का सत्कार किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र से 5 ऐसे 15 लोगों का चयन किया गया है। साथ ही तीनों विधानसभा क्षेत्र में भव्य रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया है। जिहसके माध्यम से 500 बोतल रक्त एकत्रित करने का टारगेट है। सम्मेलन में प्रवक्ता फजल शेख,महिला अध्यक्षा वैशाली कालभोर, मनपा में विरोधी नेता राजू मिसाल आदि मान्यवर उपस्थित थे।