मावल(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से हो रही जोरदार बारिश की सबसे ज्यादा तबाही किसानों को झेलनी पड रही है। चावल की खेती के लिए मशहूर मावल तहसील परिसर में बारिश ने धान की तैयार खेती को बुरी तरह बर्बाद किया। किसानों के सामने भारी संकट आ गया है। स्थानीय पूर्व विधायक और मंत्री संजय उर्फ बालासाहेब भेगडे ने मावल तहसील का दौरा किया और धान की फसल की बर्बादी का जायजा लिया। भेगडे अपने समर्थकों के साथ चांदखेड परिसर के आढले बुद्रुक,आढले खुर्द,पुसाणे,दिवड,ओवले,डोणे,कुसगाव,पाचाणे गांव के खेतों में जाकर धान की खेती की तबाही का निरिक्षण किया।
भेगडे ने राज्य सरकार से धान की फसल की बर्बादी का पंचनामा करके योग्य मुआवजा देने की मांग की है। पंचनामा करते समय यह भी ध्यान रखा जाना चाहिए कि एक भी किसान मुआवजा पाने से वंचित न रह जाए। भेगडे ने कहा कि धान की फसल कटने के लिए तैयार थी। कुछ किसान फसलें काट भी रहे थे। इसी समय अचानक भारी बरसात ने पूरी फसल को तहस नहस कर दिया। किसानों को उनकी लागत तक नहीं मिलेगी। ऐसे में किसान बर्बाद हो जाएगे। बिना विलंब किसानों को फसल बर्बादी का मुआवजा आवंटित किया जाना चाहिए।
बाला भेगडे के साथ संजय गांधी निराधार योजना के पूर्व अध्यक्ष किरण राक्षे, मावल तहसील युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप काकडे,भाजप युवा मोर्चा पुणे जिला कार्याध्यक्ष बालासाहेब घोटकुले,सरपंच संदीप येवले,सूर्यकांत सोरटे,गणेश भोईर, यादव सोरटे,अमोल वाजे,विक्रम वाजे,प्रदीप वाजे,दत्ता केदारी,भारत घोटकुले,विश्वनाथ वाजे आदि पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।