पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा में एकलौते मनसे के नगरसेवक सचिन चिखले ने अपनी जम्बो कार्यकारिणी घोषित करके यह संदेश दिया है कि आगामी पालिका चुनाव में मनसे का कम से कम 10 नगरसेवक चुनकर लाना है। इसी टारगेट को आगे बढाते हुए जम्बो कार्यकारिणी का गठन किया है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का नगरसेवक सचिन चिखले ने सत्कार किया और मनसे संगठन को मजबुत बनाने तथा पालिका चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा है। जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा,ताकत दी जाएगी।
पिछले दो चुनावों में निगडी परिसर से मनसे के नगरसेवक सचिन चिखले लगातार चुनकर पालिका में अपने नेता राज ठाकरे की नीतियों का आगाज कर रहे है। पहली बार चिखली की पत्नी चुनकर आयी दूसरी बार राष्ट्रवादी कांग्रेस के सुमन पवले को हराकर सचिन चिखले निर्वाचित हुए। लेकिन मनपा में अकेले मनसे के नगरसेवक होने के बावजूद सत्ताधारियों को पानी पिला रहे है। कई बार जनहित में रास्ते पर उतर कर जनांदोलन किया। क्षेत्रिय कार्यालय में अधिकारियों से झटापटी भी हुई। उनके विरुद्द पुलिस में केस भी दर्ज हुए लेकिन सचिन चिखले कभी भी न डरे न विचलित हुए। राजठाकरे का एक सच्चा सैनिक बनकर हर मोर्चे पर डटे रहे।
लेकिन मनसे पार्टी ने सचिन चिखले को अब शहर में बडी जिम्मेदारी दी है। अध्यक्ष के नाते जिम्मेदारी स्वीकार भी की है। एक साल में मनसे संगठन को मजबुत खडा करना और हर वॉर्ड में उम्मीदवार उतारना बडा काम सौंपा गया है। अब अकेले चुनकर आने से काम नहीं चलेगा उनको 10 नगरसेवक चुनकर लाने का टारगेट भी दिया गया है। इसी दिशा में शहर मनसे की जम्बो कार्यकारिणी का गठन किया। सभी पदाधिकारियों का स्वागत सचिन चिखले ने अपने हाथों किया।
मनसे के नवनियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जनहित कक्ष
1) सुशील सोनकांबले – विभाग अध्यक्ष (पिंपरी विधानसभा)
2) निलेश कांबलेे – उपविभाग अध्यक्ष (पिंपरी विधानसभा)
3) महेंद्र निशीगंध – उपविभाग अध्यक्ष (पिंपरी विधानसभा)
4) शिशिर महाबलेश्वकर – उपविभाग अध्यक्ष (पिंपरी विधानसभा)
5) युवराज शिंदे – प्रभाग अध्यक्ष (पिंपरी विधानसभा)
6) संजय मोरे – प्रभाग अध्यक्ष (पिंपरी विधानसभा)
7) विवेक नेरलेकर – उपविभाग अध्यक्ष (चिंचवड विधानसभा)
8) अनिल दहिभाते – प्रभाग अध्यक्ष ( चिंचवड विधानसभा)
9) संजय पंडित – प्रभाग अध्यक्ष (चिंचवड विधानसभा)
10) राजेश येवते – प्रभाग अध्यक्ष (चिंचवड विधानसभा)