पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे महानगरपालिका में एक बार फिर कब्जा जमाने के लिए कांग्रेसियों ने दृढ संकल्प लेकर आगामी चुनावी तैयारी में जुट गए है। पूर्व मंत्री रमेश बागवे के नेतृत्व में पुणे कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में कई बडे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं,पदाधिकारियों ने शिरकत की।राज्य महासचिव अभय छाजेड़,पूर्व मंत्री बालासाहेब शिवारकर,नगरसेविका कमला विश्वास और अरविंद शिंदे समेत कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बागवे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुणे मनपा का चुनाव डेढ वर्षों में होने वाला है। तैयारी के लिए भरपूर समय है। अभी से कार्यकर्ता सत्ता पाने के लिए जुट जाए। 2022 में पुणे मनपा भवन में कांग्रेस का झंडा फहराया जाना चाहिए। पुणे में कांग्रेस नेतृत्व के लिए नेताओं की कोई कमी नहीं है। पुणे से कई नेता मंत्री बन चुके है। किसी चीज की कमी नहीं। कार्यकर्ताओं ने अपना दृढ संकल्प इस अवसर पर व्यक्त किया।
रमेश बागवे ने यह भी कहा कि राज्य में आघाडी सरकार में कांग्रेस शामिल है। पुणे मनपा का चुनाव मिलकर लडा जाएगा अथवा स्वतंत्र यह किसी को पता नहीं। लेकिन हमको स्वतंत्र अकेले चुनाव लडना और जीतना है इस संकल्प के साथ मैदान में उतरना होगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस की पालिका में सत्ता थी जिसे पिछले चुनाव में भाजपा ने उखाड फेंका। अब हमको मिलकर भाजपा की सत्ता को उखाड फेंकना है।