पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के प्रभाग क्र.20 संततुकाराम नगर से नगरसेविका सुलक्षणा शिलवंत धर के पति,दो सगे भाईयों ने मिलकर पालिका में टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ये सभी एडीसन लाईफ सायन्स प्रा.लि.के प्रोप्राइटर है। इस कंपनी के नाम पर एक लाख नग कपडे का मास्क पूर्ति करने का 10 लाख का ठेका पालिका से लिया। तीनों व्यक्ति नगरसेविका के घर के लोग है। मुंबई बीएमसी एक्ट के अनुसार कोई भी नगरसेवक अपने अथवा अपने घर परिवार अथवा खून के रिश्ते के नाम पर ठेका नहीं ले सकता है। अगर लिया तो उसका नगरसेवक पद रद्द होने का प्रावधान है। जिसका उल्लंघन नगरसेविका द्धारा किया गया।
इस जांच के दायरे में सुलक्षणा धर आती है इसलिए इनका नगरसेवक पद रद्द होना चाहिए। ऐसी मांग ननावरे ने विभागीय आयुक्त सौरव राव,पिंपरी पालिका आयुक्त राजेश पाटिल से की है। जितेंद्र ननावरे ने चेतावनी दी है कि अगर नगरसेवक पद रद्द नहीं होता तो वे विभागीय आयुक्त कार्यालय के सामने भूखहडताल पर बैठेंगे और कोर्ट में जाएंगे।
दूसरी ओर नगरसेविका सुलक्षणा शिलवंत धर से इस मामले में प्रतिक्रिया देने से इंकार करते हुए इतना कहा कि वे हर आरोप का सामना करने के लिए सक्षम है। सभी आरोप का योग्य जवाब दिया जाएगा। विवाह के बाद भाईयों से संबंध नहीं है। पति ने इस कंपनी से पहले ही इस्तीफा दे चुके है।