पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा का चुनाव 8 महिने बाद होने जा रहा है। सभी पार्टियां अपने ढीले पेंच को कसने में जुट गई है। शहर शिवसेना ने भी इसी क्रम में अपने वर्तमान अध्यक्ष योगेश बाबर को हटाकर नगरसेवक सचिन भोसले को शहर अध्यक्ष बनाया है। बाबर को पिंपरी,चिंचवड,भोसरी विधानसभा क्षेत्र का सहसंपर्क प्रमुख बनाय गया है।
आपको यह बताना जरुरी है कि योगेश बाबर की शिवसेना शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति 17 जनवरी 2018 को की गई थी। तीन साल का कार्यकाल बाबर ने पूरा किया। जबकि सचिन भोसले थेरगांव से पहली बार नगरसेवक बने है। गजानन चिंचवडे की मावल,चिंचवड,पिंपरी के जिला प्रमुख पद पर फिर नियुक्ति हुई है।
सचिन भोसले के कंधों पर शिवसेना को पालिका चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीताने की जिम्मेदारी है। वर्तमान में शिवसेना के मात्र 9 नगरसेवक है। शिवसेना के नेता पालिका में सत्ता का सपना देख रहे है। सचिन भोसले का कदम अभी इतना बढा नहीं है कि अपने दम पर नगरसेवकों की संख्या बढा सके। लेकिन शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे के भोसले समर्थक माने जाते है। अब देखना है कि शिवसेना को आगामी पालिका चुनाव में संजीवनी मिलती है या नहीं।