पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस की तोप दत्ता काका साने की आवाज उपर वाले ने भले ही शांत कर दी हो लेकिन उनके विकाय कार्य,जनसंपर्क,लोगों का प्यार का जलवा आज भी कायम है। यही कारण है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने काका के पुत्र यश साने के पीछे युवाशक्ति को देखते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस विद्यार्थी शहर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। यश साने की नियुक्ति कल मुंबई राकांपा प्रदेश कार्यालय में की गई। इस अवसर पर विधायक रोहित पवार,धनंजय मुंडे समेत कई राष्ट्रवादी के दिग्गज नेता उपस्थित थे।
4 जूलाई के दिन दत्ता काका साने का कोरोना संक्रमण के कारण दुखद निधन के बाद उनके राजनीतिक वारिस के रुप में यश साने विद्यार्थी जीवन में आगे आए। वॉर्ड की जनता की समस्याओं को ऑन स्पॉट हल करने की कला अपने पिता से सीखी है। देखते ही देखते वॉर्ड की जनता और चिखली परिसर में यश की यशगाथा गूंजने लगी। युवाओं का जुडाव तेजी के साथ हुआ। स्व.दत्ता साने की कार्यकर्ताओं की पुरानी टीम यश के साथ मजबुती के साथ खडी हो गई। यश के रुप में काका की छवि जनता को नजर आने लगी। सहानुभूति की लहर लोगों के दिलों दिमाग पर चढकर बोलने लगी। प्रभाग की जनता का कहना है कि यश ने अपने कामों के दम पर सरल स्वभाव के बल पर कभी भी काका की कमी महसुस नहीं होने दी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस विद्यार्थी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद यश साने ने राकांपा प्रदेश अध्यक्ष और नेताओं को आश्वासन दिया है कि इस पद को पूरा न्याय देंगे। इसके माध्यम से बडी संख्या में विद्यार्थियों की एक फौज एकत्रित करके राकांपा संगठन से जोडने का काम होग। स्कूल,कालेज में पढने वाले विद्यार्थियों की समस्या क्या होती है उन्हें भलिभांति ज्ञात है। क्योंकि वो खुद एक विद्यार्थी जीवन में है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए युवाशक्ति ऑक्सीजन का काम करती है। युवाओं को राष्ट्रवादी संगठन से जोडना और युवाओं की समस्याओं को हल करना एकमात्र उद्देश्य रहेगा। ऐसा आश्वासन यश साने ने अपने नेताओं को दिया है।