पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड मनपा के उपमहापौर केशव घोलवे मात्र 4 महिने में अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। अपना इस्तीफा कल महापौर माई ढोरे को सौंपा है। अगला उपमहापौर पद के लिए वसंत बोराटे का नाम तय हुआ है। ऐसा भाजपा के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है।
आपको बताते चलें कि उपमहापौर का पद 6-6 महिने के लिए निर्धारित किया गया था। उस समय केशव घोलवे से पहले ही इस्तीफा लेकर उनकी नियुुक्ति की गई थी। भाजपा स्थानीय नेताओं का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा नगरसेवकों को विभिन्न पदों पर न्याय मिले। लेकिन अपने कार्यकाल समाप्त होने के 2 महिने पहले केशव घोलवे का इस्तीफा देना किसी के गले के नीचे नहीं उतर रहा। घोलवे का 6 नवंबर 2020 को उपमहापौर के लिए चयन हुआ था। भाजपा के अंदरखाने में काफी कुछ खिचडी पक रही है। अधिकांश नगरसेवकों को पिछले पांच सालों से कोई पद नहीं मिला इसलिए नाराज चल रहे है। कुछ तो समय बीता रहे है और पालिका चुनाव आते आते राकांपा में शामिल होने का इंतजार कर रहे है।
पिछले 4 सालों में वसंत बोराटे को कोई पद न मिलने से नाराज चल रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने में भाजपा के स्थानीय नेता जुटे है। स्थायी समिति सभापति चुनाव के वक्त नितिन लांडगे का नाम आते ही कई लोग नाराज हुए है। जिसमें से रवि लांडगे ने तो अपने स्थायी समिति सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। सभापति चुनाव में मतदान के लिए भी नहीं आए। हलांकि महापौर ने अभी तक उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है।