Pune News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) पिंपरी चिंचवड शहर के वरिष्ठ पत्रकार मनीष उम्ब्रजकर (उम्र-53) का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, मां, बेटा, बेटी हैं। पिछले 30 सालों से उन्होंने पुणे और पिंपरी चिंचवड के अखबारों जैसे सकाल, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया में पत्रकारिता की है। शनिवार को सुबह नौ बजे कसारवाड़ी श्मशान घाट में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पाठकों के पत्र लिखते समय पत्रकारिता में रुचि पैदा हुई। बाद में उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन जर्नलिज्म में पीजी की डिग्री हासिल की और. रिपोर्टिंग शुरू कर दी।
टाइम्स ऑफ इंडिया में एक विशेष संवाददाता के रूप में उनका करियर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उन्होंने प्रशासन को पुणे के साथ-साथ पिंपरी चिंचवड़ में परिवहन और यातायात, रेलवे, पर्यावरण, राजनीतिक और नागरिक मुद्दों पर व्यावहारिक समाचार प्रदान करके अपनी एक अलग छाप बनायी। स्व. मनीष एक शांत,सरल,मिलनसार पत्रकार थे। फनके निधन से पिंपरी चिंचवड के पत्रकारों में शोक की लहर है। उनके जाने के बाद अनंत काल तक उनकी पत्रकारिता की पूर्ति नहीं की जा सकती।