Pcmc News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) केंद्रीय आदिवासी विकास राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम तत्व के विकास के इस विचार को जमीनी स्तर पर लाने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिरूर लोकसभा क्षेत्र में कई मुद्दे लंबित हैं और केंद्र और राज्य सरकारों के माध्यम से उन मुद्दों को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा की ’लोकसभा यात्रा योजना’ के तहत रेणुका सिंह ने भोसरी में शिरूर लोकसभा के पदाधिकारियों से बातचीत की। इस बैठक में विधायक महेश लांडगे,प्रभारी माधुरी मिसाल,संयोजक धर्मेंद्र खंड्रे,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिलकर,भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश भगड़े आदि मौजूद थे। भोसरी के विधायक महेश लांडगे ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह का भव्य स्वागत किया। शिरुर संसदीय क्षेत्र की कई प्रलंबित समस्याओं को महेश लांडगे ने रेणुका सिंह के सामने रखी और तत्काल यथासंभव हल करने की विनंती की।
इस दौरान हुई चर्चा में रेणुका सिंह ने शिरूर लोकसभा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए रेणुका सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने शिरूर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को उठाया। उन मुद्दों को समझकर केंद्र और राज्य सरकारों के माध्यम से उन्हें हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। बीजेपी के संगठन को मजबूत करने के मकसद से पार्टी आगे बढ़ रही है।