Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) केंद्रीय सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने जी-20 बैठक स्थल पर प्रदर्शनी हॉल का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न हॉल में प्रदर्शित विषयों के बारे में जानकारी हासिल की।
मोटे अनाज का विश्व वर्ष – 2023’ के अवसर पर सरकार मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी आदि जिनमें अधिक पौष्टिक तत्व होते हैं, के महत्व को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। तदनुसार जी-20 बैठक स्थल पर मोटे अनाज के महत्व की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। श्री राणे ने मोटे अनाज और उनसे बने प्रसंस्कृत उत्पादों की विशेष जानकारी ली।
उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा नियोजित पर्यटन गतिविधियों, टूर पैकेज आदि पर एक प्रस्तुति भी देखी। इस मौके पर विभागीय आयुक्त सौरभ राव, पुणे मनपा आयुक्त विक्रम कुमार, कलेक्टर डॉ.राजेश देशमुख आदि मौजूद थे।