Pcmc News पिंपरी (व्हीएसआरएस न्यूज) भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा के तत्वाधान में संचालित व कार्यान्वियत थेरगांव लक्ष्मण के कांतिलाल खिवसरा विद्यालय का महाराष्ट्र 10वीं बोर्ड का रिजल्ट इस वर्ष भी 100% घोषित हुआ। यह विद्यालय पिछले 11 वर्षों से लगातार 100% रिजल्ट दे रहा है। साथ ही साथ पिंपरी चिंचवड शहर के विद्यालयों की टॉप टेन सूची में अपनी जगह बरकरार रखा। इसी संस्था के हिंदी माध्यमिक विद्यालय लांडेवाडी का 100% रिजल्ट घोषित हुआ जबकि इस संस्था के प्रथम पहला और सबसे पुराना श्रीमती गोदावरी हिन्दी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय का दसवीं बोर्ड का रिजल्ट 99.63% रिजल्ट घोषित हुआ।ऐसी जानकारी विदयालय के प्राचार्य करुणेश त्रिपाठी ने दी। संस्था के अध्यक्ष श्री शिवशंकर तिवारी ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में सफल सभी छात्र-छात्राओं,प्राचार्य,शिक्षकों और शिक्षकेत्तरों के सहयोग,परिश्रम के लिए बधाई दी है,कृतज्ञता व्यक्त की है। सफल सभी विद्यार्थियों के भावी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
कांतिलाल खिंवसरा विद्यालय थेरगांव:
पिछले 11 वर्षों से लगातार 100% रिजल्ट देने वाले विद्यालय के प्राचार्य करुणेश त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता को बताया कि अंग्रेजी माध्यम -से समृद्धि नलावडे 93.20% पाकर विद्यालय में अव्वल स्थान पर आयी। स्मिता भद्रे 92.20,अनुष्का बिरद 91.40%,रोहित गणेशकर 89.80% अंक पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। हिंदी माध्यम -से खुन्हु कुमावत 95.00% पाकर अपने स्कूल में प्रथम आयी। भूमिका कुमावत 90.20%,दीपू सुरेश कुमार मौर्य 90.20%,पायल सरोज 87.20%,रुबी मनोज जायसवाल 86.40% अंक पाकर अपने विद्यालय में चमके।
अंग्रेजी माध्यम: कुल छात्र परीक्षा में बैठे- 122
90% से 100% के बीच-3 छात्र उत्तीर्ण
80% से 90% के बीच-37 छात्र उत्तीर्ण
70%-80% के बीच-45 छात्र उत्तीर्ण
60% -70% के बीच-37 छात्र उत्तीर्ण
हिंदी माध्यम: कुल छात्र परीक्षा में बैठे 34
90% से 100% के बीच-3
80% से 90% के बीच- 6
70% से 80% के बीच-15
60% से 70% के बीच-10
श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय:
भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा द्धारा संचालित श्रीमती गोदावरी हिंदी विद्यालय इस संस्था का प्रथम विद्यालय है,जो 1980 के दशक से कार्यान्वियत है। इस वर्ष विद्यालय का रिजल्ट 99.18% घोषित हुआ। कुल 244 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें से 242 उत्तीर्ण हुए। 93 विद्यार्थी मेरिट से सफल हुए तो 109 फर्स्ट क्लास से पास हुए। खान नायब नौशाद नामक छात्र 94% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दुबे अनशिका मिथलेश 93.40% द्धित्तीय,शर्मा अनुराज हरेंद्र 91.80% अंक तृत्तीय,विश्वकर्मा हिमांशू मोहनलाल 91.60% अंक चौथा,वरुण शिवकुमार परशुराम 91.20% अंक पांचवां,निशाद अमित रामनिवास 90.40% छठवाँ,राजपुत दिपक कुमार मिथलेश 90.20% अंक पाकर सातवें स्थान पर आकर विद्यालय के गौरव को बढाने का काम किया। प्रचार्या सुनिता मुखर्जी ने सफल सभी विद्यार्थियों को उनके भावी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी,अपने सहयोगी सभी शिक्षकों-शिक्षकेत्तरों के सहयोग,अथक परिश्रम की सराहना,आभार व्यक्त की।
लांडेवाडी हिंदी विद्यालय:
इस वर्ष विद्यालय का रिजल्ट 100% घोषित हुआ। कुल 63 छात्रों ने परीक्षा दी। तनु सिंह नामक छात्रा ने 93.20% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम आयी। एकता गुप्ता 90%,प्रिया मौर्य 88.20% अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन की। प्रथम तीन क्रमांक पर छात्रों का दबदबा रहा। इस विद्यालय के प्राचार्या शर्मिला खांदेकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और शिक्षक-शिक्षकेत्तरों के परिश्रम की सराहना की।
संस्था अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी ने दी शुभकामनाएं
संस्था अध्यक्ष श्री शिवशंकर तिवारी ने सफल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं,उज्जवल भविष्य की कामना की है। हमारे संवाददाता को बताया कि उनका पुराना सपना था कि उनकी संस्था के तत्वाधान में सीबीएसई बोर्ड का स्कूल हो। यह सपना अब साकार होने जा रहा है। सीबीएसई बोर्ड स्कूल शुरु करने की मान्यता मिल चुकी है। कल ही कांतिलाल खिंवसरा विद्यलय थेरगांव के परांगण सीबीएसई विद्यालय के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद जल्द ही 75,000 स्केवयर फीट विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। अगले वर्ष के शैक्षणिक सत्र में सीबीएसई विद्यालय शुरु करने का संकल्प है। भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा के तहत श्रीमती गोदावरी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय,कांतिलाल खिंवसरा थेरगांव,हिंदी माध्यमिक विद्यालय लांडेवाडी कार्यरत और बी.एड कॉलेज कार्यान्वियत है। इन विद्यलयों और कॉलेजों में कुल मिलाकर लगभग 6000 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे है। श्री तिवारी जी ने जब से संस्था अध्यक्ष पद की कमान संभाली है,विद्यालय का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। प्रगति पथ पर अग्रसर है, गुणवत्ता में लगातार सुधार हुआ है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस विद्यालय ने शहर के टॉप टेन में अपनी जगह बनायी है। संस्था हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम के स्कूल को चला रहा है। कहते हैं कि अगर किसी गाडी का इंजन मजबुत हो तो डिब्बों को आसानी से खींच ले जाता है। विद्यालय की इमारतें रंगरोगन से खूबसूरती से ढकी है। प्रसन्न माहौल में शिक्षा दी जाए तो शिक्षकों को पढाने और विद्यार्थियों को पढने में आनंद की अनुभूति महसूस होती है। ऐसा संस्था अध्यक्ष शिवशंकर तिवारी जी का मानना है। आपको यह भी बताते चलें कि पिछले 45 वर्षों से पिंपरी चिंचवड शहर की एकमात्र हिंदी विद्यालय है। इस विद्यालय से उत्तीर्ण होकर वर्तमान में पूर्व विद्यार्थी देश के उच्च पदों पर आसीन होकर अपनी सेवाएं दे रहे है।