Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) कोरोना वायरस के विभिन्न अवतार को लोगों ने पिछले दो सालों से देखा और झेला। पुणे कोरोना वायरस का गढ माना जाता है। महाराष्ट्र में पिछले साल पहला कोरोना मरीज पुणे में मिला था। पुणे में अब एक नया वायरस ने दस्तक दी है। इस वायरस का नाम है जीका वायरस। पुणे की एक 50 वर्षीय महिला इस वायरस से संक्रमित हुई। यह महिला पुणे जिले के पुरंदर तहसील की निवासी है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने इस वायरस के मिलने की पुष्टि कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुणे के नेशनल इंस्टिटयुट ऑफ वायरोलाीजी की टीम ने बुखार के लक्ष्ण मिलने पर बेलसर और परिंचे गांव में कई लोगों के रक्त का नमुने लिए। इनमें से अधिकांश लोगों में चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण पाए गए है। जबकि एक महिला मरीज जीका वायरस से संक्रमित पायी गई।
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। घरों में सर्वे की तैयारी के साथ ही लोगों से नहीं घबराने की अपील की जा रही है। गौरतलब है कि मच्छरों से फैलने वाले इस संक्रमण के केस अभी तक केरल में ही सामने आए थे। संक्रमित एडिस मच्छर के काटने से लोगों को जीका वायरस हो सकता है। ऐसा स्वास्थ्य विभाग का दावा है।