Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) हालांकि पुणे,पिंपरी चिंचवड समेत अन्य मनपाओं के चुनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है,लेकिन जिला चुनाव शाखा ने पुणे में 32 लाख 22 हजार 790 और पिंपरी-चिंचवड़ में 14 लाख 31 हजार 887 मतदाताओं की विधानसभा क्षेत्रवार सूची उपलब्ध कराई है। इन्हीं मतदाता सूचियों के आधार पर मनपा वार्डवार मतदाता सूची तैयार करेगा। पालिका ने वार्ड के हिसाब से मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जिला निर्वाचन शाखा ने इस वर्ष 5 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। जिला निर्वाचन शाखा ने कहा कि इसी सूची के आधार पर वार्डों की संरचना के अनुसार सूचियां तैयार की जाएंगी। जिले में 21 विधानसभा क्षेत्र हैं।
जिले में मतदाताओं की संख्या 81 लाख 58 हजार 539 है। इनमें वडगांव शेरी,खडकवासला,हडपसर,शिवाजीनगर, कोथरुड,पार्वती,पुणे छावनी और कस्बा पेठ शामिल हैं। इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में 32 लाख 22 हजार 790 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन शाखा ने स्पष्ट किया कि ये मतदाता सूची मनपा को उपलब्ध करा दी गई है। इस बीच पुणे के साथ पिंपरी-चिंचवड़ पालिका भी अंतिम मतदाता सूची के आधार पर वार्डवार मतदाता सूची तैयार करेगा। पिंपरी-चिंचवड़ शहर में पिंपरी,चिंचवड़ और भोसरी नामक तीन विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसमें से चिंचवड़ निर्वाचन क्षेत्र में 5 लाख 64 हजार 995,भोसरी निर्वाचन क्षेत्र में 4 लाख 98 हजार 90 और पिंपरी निर्वाचन क्षेत्र में 3 लाख 68 हजार 802 कुल 14 लाख 31 हजार 887 मतदाता हैं।
हडपसर में सर्वाधिक मतदाता
शहर के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से हडपसर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक पांच लाख 55 हजार 910 मतदाता हैं। दूसरे नंबर पर खडकवासला विधानसभा क्षेत्र है और इस निर्वाचन क्षेत्र में 5 लाख 40 हजार 572 मतदाता हैं। वडगांव शेरी विधानसभा क्षेत्र में चार लाख 71 हजार 10 मतदाता पंजीकृत हैं। कोथरूड विधानसभा क्षेत्र में 4 लाख 34 हजार 575, पार्वती में 3 लाख 56 हजार 212, शिवाजीनगर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 90 हजार 919, पुणे छावनी क्षेत्र में 2 लाख 87 हजार 535 और 2 लाख 86 हजार 57 मतदाता हैं। कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र में ऐसी जानकारी जिला निर्वाचन शाखा ने दी।