Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) क्राइम ब्रांच ने पुणे,मुंबई,नागपुर और अन्य शहरी इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक चोर को पकड़ा। चोर के पास से छह लाख रुपये कीमत के 13 दुपहिया वाहन जब्त किए गए।
विनोद आनंद कांबले (उम्र 30, हीराबाई स्लम निवासी, लांडगे चाल,पिंपले गुरव) है। कांबले ने पुणे शहर से दोपहिया वाहन की चोरी करता था। उसने कुछ महीने पहले अपना दोपहिया वाहन चंदननगर इलाके से चुराया। क्राइम ब्रांच यूनिट छह जांच कर रही थी। जांच के मुताबिक विमाननगर इलाके में कांबले जाल में फंस गया। जांच से पता चला कि कांबले ने पुणे शहर से नौ और मुंबई,सांगली,अहमदनगर और नागपुर से एक-एक दोपहिया वाहन चुराए थे।
कांबले के पास से छह लाख रुपये कीमत के 13 दुपहिया वाहन जब्त किए गए। सहायक आयुक्त नारायण शिरगांवकर के मार्गदर्शन में निरीक्षक गणेश माने,सहायक निरीक्षक नरेंद्र पाटिल,भैरवनाथ शेलके,मछिंद्रा वाके,विट्ठल खेड़कर,कनिफनाथ करखेले,नितिन मुंडे,रमेश मेमाने आदि ने कार्रवाई की।