Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के पश्चिमी घाट के सात तहसीलों में प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन तहसीलों में भूस्खलन दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए नागरिक सावधान रहें,प्रशासन की ओर से ऐसे निर्देश दिए गए हैं। इसको देखते हुए प्रशासन को भी सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। जेसीबी,एमएसईडीसीएल,राज्य परिवहन निगम की बसों,जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। अगर सड़क पर भूस्खलन हो तो उसे तुरंत हटाकर रास्ता आवाजाही के लिए सुचारु करना चाहिए। ताकि मदद पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी न हो,ऐसा आदेश पुणे जिला कलेक्टर राजेश देशमुख ने स्थानीय अधिकारियों को दी है।
पुणे में बाढ़ राहत युद्ध कक्ष की स्थापना
सैन्य राहत कार्य के लिए पुणे में दक्षिण मुख्यालय में बाढ़ राहत युद्ध कक्ष स्थापित किया गया है। राज्य में प्रदान की जाने वाली सैन्य सहायता पुणे से नियंत्रित की जाएगी। शुक्रवार को सेना की 15 यूनिटों को पुणे से रत्नागिरी,कोल्हापुर और सांगली में तैनात किया गया था। साथ ही अतिरिक्त 10 टुकडी तैयार रखे गए हैं।
मौसम विभाग ने 28 तारीख तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इससे बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत मिलेगी। हालांकि,कोंकण,पालघर और ठाणे जिलों में अभी भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 28 तारीख के बाद बारिश फिर से शुरू हो जाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि 28 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का पट्टा बनने की संभावना है। वर्तमान में महाराष्ट्र में निम्न दबाव का क्षेत्र कर्नाटक में स्थानांतरित हो गया है। इसलिए राज्य में बारिश की तीव्रता तुरंत कम हो जाएगी। इसलिए इन जिलों में अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।