Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में सुबह तड़के एक दिलदहला देने वाली घटना घटी है जब एक बच्चे ने पिता के पुनर्विवाह को लेकर गुस्से में आकर अपनी सौतेली मां के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी लड़का फरार हो गया है। पिता रातपाली में डियुटी करने गया था। घर पर बेटा और सौतेली माँ थे। इस मौके का फायदा उठाकर लड़के ने सौतेली मां को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने वाले आरोपी लड़के का नाम शिवम (22) है। इस संबंध में भोर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।
पहले सौतेली मां का गला काटा और फिर सिर पर सिलवट मारकर हत्या
शिवम की मां के देहांत के बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। हालांकि, शिवम को अपने पिता की दूसरी शादी मंजूर नहीं थी। इसलिए वह अपनी सौतेली माँ से नाराज़ था। शिवम काम के सिलसिले में कात्रज में रह रहा था। लेकिन जब वारदात हुई तो वह भोर में अपने पिता के घर आया हुआ था। रात में पिता के काम पर जाने के बाद मृतक महिला,उसकी दो बेटियां,आरोपी घर पर थे। सुबह जब सभी गहरी नींद में सो रहे थे तो शिवम ने अपनी सौतेली मां का गला काट दिया। इसके बाद उसने सिर पर सिलवट वाला पत्थर मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। महिला की दोनों बेटियों के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। भोर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है