PUNE पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) विनायक चतुर्थी का पर्व आज मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक महीने में दो चतुर्थी पड़ती है। इस दिन को प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा होती है। पुणे के मशहूर श्रीमंत दगडुशेठ हलवाई गणपति मंदिर में आज आकर्षक सजावट की गई है।आज विनायक चतुर्थी के रूप में मंदिर को फल और फूलों से सजाया गया है।आज सुबह से ही मंदिर में विविध धार्मिक कार्यकर्मो का आयोजन किया गया।मंदिर में बाप्पा को अनार का भोग चढ़ाया गया और मंदिर परिसर के अंदर अनार से सजावट की गई।
साथ ही पूरे मंदिर को रंगबिरंगी फूलों से सजाया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो भक्त सच्चे मन से विनायक गणेश चतुर्थी व्रत रखता है और विधि-विधान से गणपति की पूजा अर्चना करता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उस पर सदा विघ्नहर्ता का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे जातकों के मार्ग में आने वाले संकट और बाधाएं नष्ट हो जाते हैं। कोरोना महामारी के कारण कई प्रतिबंध लागू होने से दगडुशेठ हलवाई गणपति मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं है लेकिन भक्तों ने मंदिर के बाहर सुबह से ही बप्पा के दर्शन लेने के लिए भीड़ करते अंजर आये। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए ऑनलाइन दर्शन सुविधा राखी गई है।