Pune News पिंपरी(व्हीएसआरएस न्यूज) उत्तर प्रदेश में सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में पिछले साल से फरार चल रहे जिला भदोही के बाहुबली सपा के पूर्व विधायक के बेटे को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। पिछले एक साल से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। हडपसर पुलिस ने इस आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी देने पर एक लाख के इनाम की घोषणा की थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णु विजय मिश्रा (उम्र 34) के रूप में हुई है। उनके पिता विजय मिश्रा उत्तर प्रदेश के भदोही से पूर्व विधायक थे। वह पिछले साल सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस को वांछित था। वह करीब एक साल से फरार था। इस बीच विशेष जांच दल को सूचना मिली थी कि मिश्रा के कुछ रिश्तेदार पुणे शहर में रह रहे हैं। इसके मुताबिक यूपी से विशेष जांच दल के कुछ कर्मचारी दस दिन पहले पुणे में दाखिल हुए थे। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही थी। इसके बाद हडपसर पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता,हडपसर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले के मार्गदर्शन में पुलिस सब-इंस्पेक्टर अविनाश शिंदे,निखिल पवार,भगवान हमबार्डे,सोनवणे और वाराणसी पुलिस का विशेष दस्ता-सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश सिंह पुलिस पुलिस निरीक्षक श्रीवास्तव,पुलिस उपनिरीक्षक अंगद यादव,कांस्टेबल राहुल सिंह ने की।