पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के बुधवार पेठ में स्थित स्व.श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडुशेठ हलवाई दत्त मंदिर के शताब्दी रजय जयंती वर्ष का उद्घाटन देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के करकमलों द्धारा होने जा रहा है। ऐसी जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रताप परदेशी,पूर्व अध्यक्ष अॅड शिवराज कदम जहागिरदार ने दी।
इस अवसर पर प्रदान किया जाने वाला लक्ष्मीबाई स्मृति पुरस्कार बागवानी क्रांति के जनक राइज एंड शाइन बायोटेक के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक और डॉ.डी.वाय पाटिल अभिमत विश्वविद्यालय पिंपरी के कुलपति भाग्यश्री पाटिल,महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की वाइस चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल डॉ.माधुरी कानिटकर और अंतरराष्ट्रीय बोन्साई विशेषज्ञ डॉ.प्राजक्ता काले को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार प्रतीक चिन्ह,महावस्त्र के रूप में है।
पुरस्कार समारोह शुक्रवार (27 मई) को दोपहर 12 बजे बालगंधर्व रंगमंदिर में होगा। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी,उपमुख्यमंत्री और पुणे जिला संरक्षक मंत्री अजित पवार और गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल मौजूद रहेंगे। इस समय पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हाथों एक कॉफी टेबल किताब लक्ष्मीदत्त का प्रकाशन होगा जो दत्ता मंदिर के 125 वर्षों के काम की समीक्षा करती है।