Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे पुलिस ने पिछले तीन दिनों में पुणे-सतारा राजमार्ग पर खेड़-शिवापुर टोल प्लाजा से 14 लाख कीमत की कोकिन जब्त करते हुए कोकीन बेचने के आरोप में एक नाइजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई आधी रात में गश्त करते हुए की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 लाख 29 हजार मूल्य की कोकीन जब्त की है।
पुलिस ने रात में शहर में गश्त के दौरान सेना के परिसर में नाइजीरियाई संदिग्ध को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाया। पुलिस ने उसे रोका तो वह घबरा गया और बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस ने आगे की जांच में खुलासा किया कि वह ड्रग्स बेच रहा था। गिरफ्तार आरोपी का नाम चिक्वु रूबेन है। उसने जानकारी दी है कि वह मुंबई से पुणे कोकिन बेचने आया था। शहर की पुलिस पिछले कुछ दिनों से शहर में नशा तस्करों की तलाश कर रही है। पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है।
पुलिस कल रात गिरफ्तार किए गए आरोपियों की भी जांच कर रही है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उन्हें आरोपियों से और कोई जानकारी मिली है।