Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) चूंकि कोरोना मरीजों की संख्या घट रही है,इसलिए पुणे पालिका ने शिवाजीनगर स्थित कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (सीओईपी) के मैदान में बने जंबो अस्पताल में नए मरीजों को भर्ती नहीं करने का फैसला किया है। हालांकि अभी यहां भर्ती मरीजों का इलाज जारी रहेगा। नए मरीजों को जरूरत पड़ने पर बाणेर के कोविड अस्पताल या नायडू अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। यह जानकारी पालिका के अपर आयुक्त रुबेल अग्रवाल ने दी। सीओईपी के जंबो अस्पताल को 22 मार्च को तीन महीने के लिए अनुमति दी गई थी। समय सीमा 22 जून है। अस्पताल को 15 जुलाई तक जारी रखने के लिए कहा गया है।
हालांकि जैसे-जैसे रोगियों की संख्या घटती जाती है,पुणे पालिका के पास वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान में सीओईपी के जंबो अस्पताल में 300 बेड हैं। यहां फिलहाल 127 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 70 से 80 मरीज गंभीर हैं। उनका इलाज जारी रहेगा। हालांकि यहां नए मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। इन मरीजों को बाणेर के नायडू अस्पताल या कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इन अस्पतालों में खाली बेड उपलब्ध है।
जल्द शुरू होगा बाणेर का अस्पताल
पुणे पालिका बाणेर में एक और कोविड अस्पताल शुरू कर रहा है। इस अस्पताल का काम लगभग पूरा हो चुका है। अस्पताल जिसमें ऑक्सीजन पैदा करने वाला संयंत्र भी है,20 जून से चालू हो जाएगा,रुबेल अग्रवाल ने कहा। शहर में 484 एक्टिव मरीज 1 मार्च 2021 से सोमवार तक शहर में दूसरी लहर के करीब ढाई लाख मरीज मिले। उनमें से दस प्रतिशत 18 वर्ष से कम आयु के थे। शहर में फिलहाल 18 साल से कम उम्र के 484 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 62 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से नौ मरीजों को ऑक्सीजन दी जानी है।