Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे पुलिस आयुक्त अभिताभ गुप्ता ने मोक्का के तहत कोथरुड के गैंगस्टर निलेश घडवाळ गिरोह के तीन सदस्यों के खिलाफ की कार्रवाई करने के आदेश दिए है। मयूर उर्फ राकेश कुम्ब्रे (27),गणेश राउत (23) और ओंकार उर्फ चिंकरिया फाटक (23) पर हत्या,हत्या के प्रयास,डकैती,फिरौती की धमकी देने और कोथरुड और पौड इलाकों में आतंक फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। शहर में सक्रिय गिरोहों पर पुलिस की पैनी नजर है,जिनमें मुख्य रूप से बदमाशों,गैंगस्टर पर शिकंजा कसने का काम किया जा रहा है। कोथरुड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेंद्र जगताप ने कुम्ब्रे और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा गायकवाड़ को एक प्रस्ताव सौंपा।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र दहले ने हाल ही में प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। पुलिस आयुक्त के आदेश से अब तक शहर में 65 गुंडे टोली पर मोका की कार्रवाई की जा चुकी है।
पुख्ता सबूत के अभाव में जमानत
वहीं मोक्का के गैंग लीडर के तौर पर गिरफ्तार एक दोषी को ठोस सबूत के अभाव में जमानत मिल गई है। आरोपी जो एक संगठित आपराधिक गिरोह का सदस्य है,पर पाम तेल रखने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में मोक्का लागू नहीं होता है। उसने कोई अपराध नहीं किया है,उसे झूठे अपराध में फंसाया गया है। उसके ऊपर पहले आरोप नहीं लगाया गया है। उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। बचाव पक्ष ने उन्हें जमानत दिलाने में कामयाब रहे। सत्र न्यायाधीश एस.आर.नवंदर ने यह आदेश दिया है।