Pune News पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने स्वतंत्रता की अमृत महोत्सव वर्षगांठ के अवसर पर राजभवन पुणे के लॉन में पारंपरिक स्वागत और चाय पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। राज्यपाल ने सभी आमंत्रितों के साथ बातचीत की और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं दीं। 4 साल बाद चाय पार्टी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और व्हीएसआरएस न्यूज के प्रधान संपादक डॉ.लालबाबू गुप्ता और विश्व मैत्री संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व पर विश्व मैत्री संघ द्धारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा महामहिम राज्यपाल ने की,साथ ही महामहिम द्धारा विश्व मैत्री संघ के अध्यक्ष,कार्याध्क्ष और उनकी टीम को भावी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी।
विभागीय आयुक्त सौरव राव,पुणे पुलिस कमिश्नर अभिताभ गुप्ता,पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त राजेश पाटिल,पुणे मनपा के आयुक्त विक्रम कुमार,सांसद गिरीश बापट,पूर्व विधायक मेधा कुलकर्णी,पूर्व महापौर मुरलीधर मोहोल,एनएसी अध्यक्ष भूषण पटवर्धन,सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. करभरी काले,कुलपति डॉ संजीव सोनवणे,पुणे विद्यापीठ के सदस्य डॉ.राजेश पांडे,सकाल पेपर के प्रमुख प्रतापराव पवार,अभिनेता विक्रम गोखले,सिम्बायोसिस के संस्थापक डॉ. बी.मुजुमदार,सशस्त्र बलों के अधिकारी, डॉक्टर,पत्रकार,उद्यमी,प्रशासन और पुलिस सेवा के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।