Pune कराड(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रीफ पर भाजपा के नेता किरिट सोमैया ने 127 करोड रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। साथ ही मु़श्रीफ की चीनी मिल कंपनी कोल्हापुर में सबुत इकट्ठा करने के लिए महालक्ष्मी एक्सप्रेस से जा रहे थे। उनको बीती रात कराड स्टेशन से गिरफ्तार करके नजरबंद किया गया। सोमैया ने कहा मेरी लडाई सरकार से है प्रशासन से नहीं। प्रशासन ने कोरोना नियमों के तहत और माहौल खराब न हो इसके मद्देनजर रखते हुए गिरफ्तार किया है।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कलेक्टर द्वारा लगाई गई रोक के बावजूद कोल्हापुर जा रहे भाजपा नेता किरीट सोमैया को सतारा जिले के कराड स्टेशन पर पुलिस ने ट्रेन से उतार हिरासत में ले लिया था। तकरीबन 4 घंटे तक गवर्नर सर्किट हाउस में रखने के बाद सोमैया को पुलिस ने जाने दिया है। उनपर धारा 144 के उल्लंघन का आरोप है। किरीट सोमैया महालक्ष्मी एक्सप्रेस में मुंबई से कोल्हापुर जा रहे थे। 13 सितंबर को सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर 127 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया था। इसमें मामले की जांच के लिए वे अपने कुछ साथियों के साथ कोल्हापुर जा रहे थे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए सोमैया ने फिर एक बार मंत्री हसन मुशरिफ के परिवार पर 100 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है।
अंबे मां का दर्शन नहीं करने दिया गया-किरिट सोमैया
सोमैया ने कहा कि मुझे कोल्हापुर में मुझे अंबे मां के दर्शन के लिए जाने नहीं दिया गया। गणेश विसर्जन के लिए नहीं जाने दिया गया। मुझे हिंदू होने की सजा दी गयी। अगर उद्धव ठाकरे ने हरा रंग अपना लिया है तो वे अपनाएं। मुंबई पुलिस ने मुझे गलत और फर्जी आदेश दिखाया। लिहाजा मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता हूं। इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक तिरुपति काकड़े के आदेश पर पूर्व सांसद किरीट सोमैया सुबह पांच बजे कराड में महालक्ष्मी एक्सप्रेस से उतारे गए। इस दौरान उन्होंने कहा, प्रशासन और पुलिस मेरे दुश्मन नहीं हैं। मैं उनके अनुरोध पर उतर रहा हूं। कोल्हापुर के अतिरिक्त जिला अधीक्षक तिरुपति काकड़े खुद सोमैया को ट्रेन से उतारने कराड रेलवे स्टेशन गए थे। हालांकि, मुंबई से रवाना होने के बाद पुलिस ने सोमैया को कोल्हापुर से पहले के दो स्टेशनों पर उतरने का अनुरोध किया था।
कोल्हापुर आने पर परिणाम भुगतने की मिली थी धमकी
पूर्व सांसद ने मंत्री हसन मुशरिफ के खिलाफ 127 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा था। सोमैया ने कहा था कि हसन मुशरिफ के द्वारा किए गए घोटाले का पूरा सुबूत मैंने इनकम टैक्स विभाग को दिया है जो तकरीबन 2700 पन्नों का है।इसी मामले में सबूत जुटाने के लिए किरीट 20 और 21 सितंबर को कोल्हापुर में मुशरिफ की फैक्ट्री का दौरा करने वाले थे। मुशर्रफ के समर्थक एनसीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर सोमैया कोल्हापुर आए तो उन्हें परिणाम भुगतने होंगे। इन सभी घटनाक्रमों को देखते हुए कोल्हापुर के जिला कलेक्टर ने सोमैया को यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया था।