Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे के खडकवासला से बीती रात पानी छोड़ा गया। नदी किनारे की सस्तियों को अलर्ट किया गया है। लगातार बारिश के कारण खडकवासला बांध में 100 प्रतिशत जल भंडारण क्षमता है। अधिक बारिश की भविष्यवाणी को देखते हुए आधी रात से पानी छोड़ दिया गया। शुरुआत में करीब एक हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। आज दोपहर 12 बजे से अब 3424 क्यूसेक से बढ़ाकर 5992 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
पुणे शहर के आसपास चार महत्वपूर्ण बांध हैं। इनमें खड़कवासला,टेमघर,वरसगांव,पनशेत बांध शामिल हैं। पनशेत में 35.82 प्रतिशत जल संग्रहण,वसरगांव में 33.58 प्रतिशत,टेमधार में 21.88 प्रतिशत और खडकवास में 100 प्रतिशत जल संग्रहण है। इसलिए खड़कवासला को बांध से मुठा नदी किनारे में छोड़ा जा रहा है। इसलिए प्रशासन की ओर से आस पास के गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। आस पास के गांवों में पानी घुसने का भय बना हुआ है। कई इलाके बारिश से प्रभावित हैं। इसलिए खुद का ख्याल रखने और बचाव करने की अपील की गई है। यदि बारिश अधिक होती है तो जल निकासी में वृद्धि होने की संभावना है।
बांध क्षेत्र में जल भंडार कम होने के कारण पुणे में पानी नदियों में छोड़ा जाता है। नतीजतन, क्षेत्र के कई नागरिकों को पानी के संकट का सामना करना पड़ा। हालांकि आषाढ़ी एकादशी और ईद के मौके पर पानी की कटौती को वापस ले लिया गया। अब जब खडकवासला बांध शत-प्रतिशत भर चुका है तो पुणे के लोगों की पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा।
30 प्रतिशत क्षेत्र में फसल की खेती
पुणे में अब तक 30 फीसदी क्षेत्र में फसल बोई जा चुकी है। इसमें धान और अन्य फसलें शामिल हैं। फसल 46000 हेक्टेयर में लगाई गई है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही तो फसल की खेती की मात्रा बढ़ जाएगी। अगले दो दिनों के लिए शहर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए मूसलाधार बारिश की संभावना है।