Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र के पुणे में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की बैठक 7 जुलाई को संपन्न हुई। इस बैठक में NFITU संगठन की ओर से यशवंत भोसले राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे। डॉ.दीपकजी जायसवाल,राष्ट्रीय अध्यक्ष,एनएफआईटीयू द्वारा आमंत्रित मान्यवरों को आमंत्रित किया गया था।
भारत में अपशिष्ट मूल्य श्रंखला क्षेत्र में हरित और सभ्य रोजगार सृजन पर चर्चा
बैठक आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य भारत में अपशिष्ट मूल्य श्रंखला क्षेत्र में हरित और सभ्य रोजगार सृजन को बढावा देना था। विशेष रुप से जैव-चिकित्सा,प्लास्टिक और रासायनिक अपशिष्ट पर विस्तृत चर्चा हुई। केल्विन ए.सार्जेंट दक्षिण एशिय और भारत के साथ साथ पल्लवी मानसिंह,राष्ट्रीय परियोजना समन्वयक उपस्थित थीं। शहर में अपशिष्ट प्रबंधन में सर्वोत्तम और सुरक्षित नौकरियों पर चर्चा हुई। इसमें ट्रेड यूनियनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में जिलाधिकारी,आयुक्तों को आमंत्रित करो-यशवंत भोसले
इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की बैठक पुणे शहर पिंपरी चिंचवड में हो रही है और इसके माध्यम से श्रमिकों की समस्याओं को हल कर सकते हैं, साथ ही ऐसी बैठक में मनपा के आयुक्त,जिलाधिकारी को आमंत्रित करना चाहिए। ऐसा विचार कामगार नेता यशवंत भोसले व्यक्त किए तो सभी उपस्थित लोगों ने इसकी सराहना की। अगली बैठक में सभी जिला कलेक्टर और आयुक्त और श्रम आयुक्त शामिल होंगे। ऐसा आश्वासन केल्विन ने दी।
पोलीबॉन्ड,राठी मजदूरों के आंदोलन की जानकारी दी
शशांक इनामदार और यशवंत भोसले ने दो माह से चल रहे पोलीबॉन्ड,राठी मजदूरों के आंदोलन की जानकारी दी। कोरोना काल में कंपनी ने 232 स्थायी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। अगली बैठक जल्द होगी और आज की बैठक के सुझावों की समीक्षा की जाएगी। पल्लवी मानसिंह ने सभी मान्यवरों का आभार माना और कहा कि सभी को प्रगति के बारे में सूचित किया जाएगा।