Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे जिले के शिरूर फायरिंग में दिल दहला देने वाली घटना हुई। पति ने पत्नी और सास को गोली मारी, गोली लगने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सास गंभीर रूप से घायल है। घटना शिरूर कोर्ट इलाके की है। इस घटना से काफी अफरातफरी मच गई। पारिवारिक विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से घायल सास-ससुर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोर्ट परिसर में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ उसकी पत्नी का शव बरामद कर लिया है। कचहरी में हुई गोलीबारी से दहशत फैल गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।