Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे में एक विचित्र घटना घटी जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता। पति ने गोलगप्पे खाया तो पत्नी नाराज हो गई और जहर खा लिया। घटना भारती विद्यापीठ परिसर की है। पत्नी की मौत हो गई और पति गिरफ्तार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक जगन्नाथ कालसकर ने बताया कि प्रतीक्षा सरवडे पुणे के अंबेगांव पठार की निवासी है। 2019 में उसका विवाह गहीहीनाथ से हुआ था। उनका 18 महिने का एक बच्चा है। पत्नी पति के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगडा होता था। एक बार गुस्से में प्रतीक्षा ने पति से कहा था कि अगर वो गोलगप्पे खाया तो वो जहर खाकर मर जाएगी। हकीकत में ऐसा ही हुआ।
घटना के दिन पति घर आते समय पत्नी के लिए गोलगप्पे पार्सल लेकर आया था। हाथ में देखकर आगबबूला हो गई और दोनों के बीच झगडा शुरु हुआ। झगडा शुक्रवार को हुआ और दूसरे दिन प्रतीक्षा ने जगर खाकर आत्महत्या कर ली। हलांकि इतनी छोटी बात पर कोई आत्महत्या नहीं करता। पुलिस को मुख्य कारणों की तलाश है। हलांकि पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया।