Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल(एसटी) के हड़ताली कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते आज पुणे पुलिस के सामने हाजिर हुए। भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते के खिलाफ छत्रपति शिवजी महाराज के वंशज के बारे में विवादित बयान देने के चलते मामला दर्ज है।
यही कारण रहा कि आज गुणरत्न सदावर्ते भारती विद्यापीठ पुलिस थाने पहुंचे थे। 2 साल पहले के मामले में भारती विद्यापीठ पुलिस थाने में एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते की 2 घंटों तक पूछताछ की गई। इस दौरान मराठा क्रांति मोर्चा संगठन द्वारा एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते के विरोध में पुलिस ठाणे के बाहर जमकरर विरोध प्रदर्शन हुआ। साथ ही गुणरत्न सदावर्ते के विरोध में नारेबाजी की गई। पूछताछ के बाद एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते मीडिया से बात किये बिना ही निकल गए। मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।