Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर में आधी रात के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ.रवींद्र शिसवे द्वारा आदेश जारी किया गया। शहर में दुकानें रात 8 बजे तक और रेस्तरां रात 10 बजे तक खुले रहने की अनुमति है। शहर में सोमवार से यह कर्फ्यू लगाने की घोषणा हुई है और यह अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
हालांकि शहर के प्रतिबंधों में ढील दी गई है,लेकिन कर्फ्यू के आदेश लागू हैं। कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ.शिसवे ने ऐसी चेतावनी दी है। कर्फ्यू नियम का कडाई से पालन करने के लिए पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। साथ ही रात 8 बजे के बाद दुकानें खुली दिखी तो दंडात्मक कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। होटलों पर पैनी नजर रखी जा रही है। क्योंकि होटल व्यवसायी पीछे के दरवाजे से ग्राहकों को प्रवेश देते है।