Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर के कात्रज चौक पर ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा का रास्ता रोको आंदोलन हुआ। यह आंदोलन बिना अनुमति का हुआ। जिसमें कोरोना काल के नियमों को सरेआम तोडा गया,भीड जुटाई गई। पुलिस प्रशासन ने भाजपा ओबीबी मोर्चा के पदाधिकारियों समेत 150 कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाते हुए अपराध दर्ज किया। भाजपा नेता पंकजा मुंडे,सांसद गिरीष बापट,पुणे के भाजपा विधायक,नगरसेवक,कार्यकर्ताओं मोर्चा में शामिल हुए।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी योगेश पिंगले,आयोजक दिपक माने,यशोधन आखाडे,अतुल चाकणकर,तुषार रायकर,ओमप्रकाश मालवदकर,शंतनु नरके,दिनेश नायकू समेत 100-150 कार्यकर्ताओं पर भारतीय विद्यापीठ पर गुनाह दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भाजपा ओबीसी के पदाधिकारी योगेश पिंगले आंदोलन के लिए भारती विद्यापीठ पुलिस में आवेदन दिया था। पुलिस ने कोरोना नियम का पालन करने की शर्त पर अनुमति दी थी। लेकिन आंदोलन में 50 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए। नियमों का भंग करके रास्ता रोको आंदोलन किया जिसकी अनुमति नहीं दी गई थी। कात्रज परिसर में जाम लगाया जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पडी।