Pune पुणे(व्हीएसआरएस न्यूज) पुणे शहर में आये दिन चोरी और लूटपाट की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुणे पुलिस ने अभियान तेज कर दी है। इसी कड़ी में पुणे के फरासखाना पुलिस ने एक शातिर अपराधी को धर दबोचा है। प्रज्वल गणेश वानखेड़े उ़र्फ रेवनन्नाथ ऐसा शातिर बदमाश का नाम है। पुलिस ने आरोपि के पास से कुल 9 लाख 65 हजार 400 रूपये के मुद्देमाल बरामद किया है।
फरासखाना थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र लांडगे ने बताया कि प्रज्वल गणेश वानखेड़े उ़र्फ रेवनन्नाथ नामक व्यक्ति औरंगाबाद शहर से पुणे आकर लॉज में नाम बदलकर रहता था। आरोपी शहर की अलग अलग सोसायटियों में केबलवाला,सिक्युरिटीगार्ड बताकर रेकी करता था और फिर मौका देखकर सेंधमारी करता था। कसबा पेठ परिसर में हुई चोरी की जाँच के दौरान पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी की जाँच की। तब जाकर प्रज्वल वानखेड़े पर शक हुआ और आख़िरकार शहर की एक लॉज से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने शहर के कई इलाकों में सेंधमारी कर लाखों का माल चुराया था। पुलिस ने आरोपी से कुल 5 मामले उजागर कर 1 लाख 45 हजार के गहने,3 लाख 56 हजार क़ीमत के 7 लैपटॉप,50 हजार कीमत की एक बाइक,ऐसा कुल 9 लाख 65 हजर 400 रुपयों का माल बरामद किया है। पुणे शहर के पुलिस कमिश्नर अभिताभ गुप्ता,सह पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक,अप्पर पुलिस आयुक्त प्रादेशिक विभाग राजेंद्र डहाले,पुलिस उपआयुक्त परिमंडल-1 डॉ.प्रियंका ननावरे,सहायक पुलिस आयुक्त फरासखाना पुणे सतीश गोवेकर के मार्गदर्शन में फरासखाना के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक राजेंद्र लांडगे,पुलिस निरिक्षक(गुन्हे) शब्बीर सय्यद,सहायक पुलिस निरिक्षक सुशल बोबडे सहायक निरीक्षक अभिजीत पाटील, उपनिरीक्षक अजितकुमार पाटील इत्यादि की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।